सी.आर.पी.एफ. जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह के शहीद होने पर मुख्यमंत्री मर्माहत, पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

पटना, 22 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उड़ीसा के पाटधरा रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों के साथ हुये मुठभेड़ में बिहार के रोहतास जिला के दनवार क्षेत्र के रहनेवाले सी०आर०पी०एफ० जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने इस वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

शहीद जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें