श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 22 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिये उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है । श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मूलतः उड़ीसा की रहनेवाली हैं, उड़ीसा सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था। उसके पश्चात् झारखण्ड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है । प्रधानमंत्री जी को भी इसके लिये हृदय से धन्यवाद ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें