घोड़े को बचाने में गिरा बाईक सवार, हुई मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवार पूजारी घोड़ा को बचाने में मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण सेतु के अप्रोच पथ के मल्हीपुर गांव के निकट की है। मृतक की पहचान सनहा पूरब निवासी 38 वर्षीय रविन्द्र कुमार झा के रूप में हुई है। साहेबपुर कमाल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात रविंद्र कुमार झा भागलपुर से पूजा करवा कर अपनी बाइक से बेगूसराय लौट रहे थे ।इसी दौरान मुंगेर पुल पर तेज रफ्तार में आने के क्रम में सड़क पर एक मृत पड़े घोड़ा से उनकी बाइक टक्करा कर सड़क पर पलट गई। काफी देर तक वह सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे जिसके बाद सड़क से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। रविन्द्र के मृत्यु के बाद से घर में कोहराम मच गया है वही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक पुरोहित का काम किया करता था जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो रहा था। बीते दिनों वह विवाह पूजा करवाने के लिए बेगूसराय से भागलपुर गए थे जहां पूजा खत्म करवा कर मंगलवार की देर रात वापस अपने आवास पर लौट रहे थे।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें