प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में गन्ने के खेत से बोरा में बंद एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को हाथ पैर बांध बोरे में बंद कर गन्ने के खेत में फेंक दिया था। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत के मंजनुपुरी गांव की है। दरअसल गांव के किसान जब आज सुबह खेत में काम करने गए तो बोरे में बंद एक युवक का शव देखा है जिसके बाद शव होने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई। घटना की सूचना पर नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हुई है इसलिए स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। शव की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की हत्या किसने और क्यों की है लेकिन जिस तरीके से बेरहमी से युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है उसे गहरी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
बाइट: शंकर महतो, चौकीदार नावकोठी




