आठ वर्षीय दिव्यांग का शव मक्के के खेत से बरामद!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

नाबालिक 8 बर्षीय गूंगा ने बहन की छेका में लोगो को खाना खिलाया,परोस के सादी समारोह में बारात गया,22 दिन बाद आज शव मिला

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से बिगत 22 दिनों से लापता एक गूंगा किशोर का शव शनिवार को मक्के के खेत से मिला।शव की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।गूंगा किशोर के सड़े गले लाश होने के कारण कपड़े से पहचान किया परिजनों ने। किशोर का शव जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगापुर आईटीआई कॉलेज से दक्षिण करीब चार सौ मीटर की दूरी पर मक्के के खेत से बरामद किया गया हैं। ग्रामीणों ने मक्के की खेत मे सड़ा गला शव देखा,तो पूरे गांव में शोर मच गया।ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी फिर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुच कारवाई में जुट गई।वही ग्रामीणों के भीड़ जुटी रही फिर 22 दिनों से लापता नाबालिक के परिजनों ने पहुचा तो शव को सरा गला देख पहचानने में दिक्कत आ रही थी फिर काफी मसक्कत के बाद शव की पहचान कपड़े से गई मिर्तक किशोर मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन टोला मोहनवा का रहने वाला 08 वर्षीय पवन कुमार के रुप में की गई।

मृतक के पिता राजेंद्र राय ने बताया कि उसका पुत्र गूंगा था और विगत 13 मई की रात एक बारात गया था उसी दिन से लापता था।विगत 13 मई को अपनी बहन के छेका कार्यक्रम में लोगों को खाना खिलाया और शाम में घर के बगल से भवरुआ बारात गया था उस बारात में गया था।भवरुआ बारात से जब देर रात नही लौटा तब उसकी खोजबीन सुरु किये।बारात गए लोगो से काफी पूछताछ कर जानकारी लेने की कोशिश किये।जब कुछ भी पता न चल सका तो शिवहर,सीतामढ़ी,मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के अलावा कई जगहों पर खोज बीन किया गया।लेकिन उसका कोई अता पता नही मिला।फिर स्थानीय थाना में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए।

जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगापुर में सड़ा गला शव मिलने की जानकारी मिलने पर मिर्तक के पिता राजेंद्र राय और उसके परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे।जहां मृतक की पहचान के शर्ट और जींस पैंट से पहचान की परिवार के लोगों ने की।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।वही मधुबन पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर शव को मोतिहारी सदर अस्पताल में भेज पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया है।

Join us on:

Leave a Comment