अरविंद कुमार की रिपोर्ट
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच किनारे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।मृतक को गोली मारी गई है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया है।मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल से उसके घरवालों का नंबर मिला और पुलिस के मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी।मृतक की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गाऔव के रहने वाले 45 वर्षीय रामानंद महतो के रुप में हुई है।
मृतक के पुत्र कन्हैया कुमार ने बताया कि उसके पिता शनिवार को शाम में घर से निकले थे।किसके साथ वह निकले।इसकी जानकारी नहीं है।काफी देर बाद जब वे नहीं लौटे,तो खोजबीन की गई।लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।रविवार की सुबह में बंजरिया पुलिस का फोन आया।तब पता चला कि उसके पिता की हत्या हो गई है।
बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि सुबह में ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव होने की जानकारी दी थी।पुलिस वहां पहुंची,तो घटनास्थल पर मृतक के पॉकेट से सात हजार रुपया और मोबाइल बरामद हुआ।जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।उन्होंने बताया कि लूटपाट के कारण हत्या का मामला नहीं लग रहा है।घटना की जांच की जा रही है।




