प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराब लेकर जा रहे मोटसाइकिल सवार तस्कर का पीछा करने के दौरान टाइगर मोबाइल मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो जवान घायल हो गया। एक टाइगर मोबाइल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज मोहल्ले की है। बताया जाता है कि आज अहले सुबह टाइगर मोबाइल जवान शहर में गस्ती कर रहा था तभी कर्पुरी स्थान के पास एक बाइक पर दो शराब तस्कर 2 कार्टन विदेशी शराब लेकर जा रहा था जिसे देखते ही टाइगर मोबाइल के जवानों ने पीछा करना शुरू किया। पीछा करते-करते मुंगेरीगंज के पास शराब तस्करों ने शराब की दोनों कार्टून को फेंक दिया इसी दौरान टाइगर मोबाइल जवान की तेज रफ्तार होने की वजह से मोटरसाइकिल फिसल गई और दीवार से जा टकराई। इस हादसे में टाइगर मोबाइल जवान अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 2 कार्टून शराब को बरामद कर लिया जबकि शराब तस्कर मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




