नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
लोकेशन नवादा
आज नवादा में हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री का व्रत मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं सुबह से ही बरगद वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना कर रही है। महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही है। यह तस्वीर गोवर्धन मंदिर परिसर की है, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पूजा अर्चना में जुटी है। आपको बता दें कि वट सावित्री का व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुख में होता है। यह उपवास ना सिर्फ पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है, बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता भी आती है। ऐसा कहा जाता है कि
ज्येष्ठ अमावस्या को सावित्री ने अपने पतिव्रता धर्म से यमराज को प्रसन्न कर 3 वरदान प्राप्त किए थे, जिसकी वजह से यमराज ने उनके पति सत्यवान को पुन: जीवनदान दे दिया। तब से ही महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखती हैं।




