नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-
नवादा में अपराधियों का हौसला बुलंद है। आज नगर थाना क्षेत्र के बुधौल गांव में अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। गोली सीने के बाएं तरफ लगी है। जख्मी शिक्षक नारदीगंज थाना क्षेत्र के नंदपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह बताया जा रहे हैं। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह अकबरपुर के पिपरा गांव स्थित सरकारी स्कूल में पोस्टेड है। फिलहाल में की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।




