रवि शंकर शर्मा
परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के द्वारा आज परबत्ता प्रखंड के जोराबर पुर पंचायत के नयागांव सतखुट्टी में कार्तिक पासवान के घर चिक्कू सिंह के दरवाजा और सुरेंद्र सिंह के दरवाजे से नवीन सिंह के चारदीवारी तक तक PCC सड़क का उद्धघाटन किया गया और नवनिर्मित सड़कों को विधायक डॉ संजीव कुमार ने जनता को सौंपा। सड़कों के उद्घाटन के मौके पर सभी ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी चलने के लिए राह आसान होने पर इस कार्य को सराहा है। विधायक निधि से बन रहे सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। इस दौरान विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों के निर्माण कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रहा हूं. खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है. विकास को वंचित समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूं। ज्ञात हो कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.
मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, विधायक प्रतिनधि राकेश कुमार सिंह , जदयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार ,मन मन बाबा, मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा , मुखिया बंटू सिंह , मुखिया उमेश सिंह,भाजपा नेता मिथलेश कुमार, पंसस प्रतिनिधि लालरत्न,जदयू प्रखंड युवा उपाध्यक्ष गौतम पोद्दार, लाल बिहारी चौरसिया, राहुल राज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




