रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में अग्रवाल युवा मंच के द्वारा शहर के अग्रसेन धर्मशाला में रक्तदान और निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। दरअसल हाल के दिनों में सदर अस्पताल में ब्लड की कमी हो गई थी। इसी को नजर में रखकर अग्रवाल युवा मंच के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 से 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में करीब दो दर्जन महिलाओं और पुरुषों ने रक्तदान किया है जबकि करीब 50 लोगों का ब्लड शुगर ,ब्लड प्रेशर, थायराइड आदि की जांच डाक्टरों के द्वारा की गई है। अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि रक्तदान करने में लोगों में जागरूकता आई है महिलाएं भी रक्तदान करने से पीछे नहीं रह रही है रक्तदान करने से दूसरों को जिंदगी मिलती हैं इसलिए आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान करें और ताकि दूसरों को जरूरत के समय रक्त दिया जा सके‌ इस दौरान विभिन्न तरह निशुल्क जांच भी डॉक्टरों के द्वारा किया गया।
बाईट- गौरव कुमार, आयोजक

Join us on:

Leave a Comment