116 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट

बरौनी

रेल अंचल निरिक्षक राम प्रबोध यादव के निर्देश पर की गई कार्यवाई में अहले सुबह बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन 15027 मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी संख्या डी 4 से लावारिश हालत में 750 एमएल की 20 बोतल,500 एमएल की 2 बोतल एवं 180 एमएल की 77 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया।वहीं दूसरी कार्यवाई में बरौनी जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी जयराम एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से सुबह लगभग 8 बजे बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 9 पर सघन चेंकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान इसी प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन 15235 हावड़ा दरभंगा एक्सप्रेस में चेंकिंग के दौरान साधारण बोगी संख्या डीएल 1 में संदिग्ध अवस्था में एक युवक समस्तीपुर जिला निवासी नीरज कुमार की तालाशी ली गई जिसमें युवक के पीट्ठु बैग से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद किया।उक्त युवक को 17 बोतल( 12 लीटर) विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें