रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
एटीएम की हेराफेरी कर लाखों का फ़्रॉड करने वाले शातिर को पटना के मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है!
थानाध्यक्ष ने बताया की बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई मे 2017 से फरार चल रहे अभियुक्त मरांची के बादपुर निवासी मिट्ठू कुमार उर्फ़ मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है!
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
इस पर पटना लखीसराय बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों मे फ़्रॉड के दर्जनों मामले दर्ज हैँ!
फिलवक़्त इसकी गिरफ्तारी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना कांड संख्या 36/2017 मे ये फरार चल रहा था, पुलिस को इस सरगना के गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश है!
थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के गुर्गे आम आदमी को उस वक़्त निशाना बनाते हैँ जब वो एटीएम मे जाता है, इनके पास हर बैंक का फर्जी एटीएम कार्ड रहता है जिससे हेराफेरी कर ग्राहक के खाते से पैसे उड़ाना इस रैकेट का काम रहा है!
इसकी गिरफ्तारी से आसपास के जिलों मे ऐसे मामलों मे कमी आयेगी!
वहीँ अभी पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश मे लगी है!




