प्रदीप सिंह के साथ अश्वनी कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट :
बेला गांव में एलपीजी सिलेंडर के रिसाव से लगी आग , एक लाख की संपत्ति का नुकसान।
शंभूगंंज प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में शनिवार की सुबह खाना पकाने के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के थोड़ी देर बाद ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसे ईश्वर की कृपा ही कहीं जाए कि घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि इस आग लगी की घटना में गृहस्वामी अजय यादव एवं टुनटुन यादव पिता नेपाली यादव के घर का नगदी, फर्नीचर, अनाज, वस्त्र सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। जिसमें दोनों पीड़ितों का करीब चार लाख रुपए की संपत्ति जलकर पूरी तरह नष्ट होने की खबर है। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीओ एवं थाना को दी। इसके बाद शंभूगंज के सीओ अशोक कुमार की पहल पर अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा इसके बाद ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। पीड़ित परिवार को पंचायत के मुखिया ने तत्काल राहत के रूप में अनाज मुहैया कराया है। इधर सीओ अशोक कुमार सिंह ने आपदा प्रबंधन से क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार अजय यादव की पत्नी सुमली देवी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिले एलपीजी कन्केशन से घर में भोजन बनाने गई। इससे पहले से ही सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। जिसकी सुधी सुमली देवी ने नहीं ली। जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई कि आग गैस पाइप में पकड़ लिया। पहले तो गृहणी ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुई। इसके बाद हो – हल्ला करते हुए घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी देने के लिए कीचन से बाहर निकलते ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिस वक्त गैस सिलेंडर ब्लास्ट किया उस समय घर के अन्य सदस्य भी घर से बाहर निकल चुके थे जिससे सभी परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। आग की लपटे इतनी तेज थी कि टुनटुन यादव के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया।




