अनियंत्रित ट्रैकटर ने एक किसान को कुचला, मौके पर ही मौत

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत।

बरौनी

शनिवार को अनियंत्रित ट्रेक्टर फुलवाड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 स्थित लाइन होटल पर गाय का दूध दुह रहे एक मजदूर के ऊपर जा गिरा. जिससे मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत युवक की पहचान मालती गाँव के वार्ड संख्या एक निवासी स्वर्गीय गौड़ी पासवान के करीब 55 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश पासवान के रूप में हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक श्री माँ अन्नपूर्णा भोजनलय परिसर में बंधे गाय का दूध दुह रहा था, उसी वक्त जीरोमाइल की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रेक्टर गाय दुह रहे युवक के ऊपर जा गिरा, जिस कारण घटनास्थल पर ही मजदूर युवक ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने ट्रेक्टर चालक को घायलवस्था में पकड़कर स्थानीय थाने कि पुलिस के हवाले कर दिया. जिसका ईलाज निजी अस्पताल में पुलिस के संरक्षण में कराया जा रहा है. जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों के लोग एवं आम राहगीर बड़ी तादाद में घटना स्थल पर उमड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने बताया कि राम प्रकाश बेगूसराय के पासपुरा से दस वर्ष पूर्व मालती अपने ससुराल में बस गया. यहीं रहकर अपने परिवार का भरण पोषण किसी अन्य के यहाँ मजदूरी कर किया करता था. वहीं मृतक के पत्नी व बच्चों का विलाप सुनकर आम लोगों का भी आँखें नम हो गयी थी. स्वजनों ने बताया कि आगामी दस जून को कनिष्ट पुत्री कि शादी होने वाली थी. घटना के बाद आक्रोषित स्थानीय लोगों ने शव को एनएच पर रखकर पुलिस अधीक्षक के आने कि मांग समाचार भेजे जाने तक कर रहे थे.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें