नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा जिला के शाहपुर ओपी से खबर नवादा से हैं, जहां पुलिस ने फांसी के फंदे से झूलता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। वहीं मृतक के भाई ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शाहपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। मृतक के भाई कारु राम ने बताया कि मेरे भाई शशिभूषण राम अपसढ़ गांव के ललन सिंह से ब्याज पर 24 हजार रुपये कर्ज लिया था। 3-4 महीने बाद ललन सिंह को 24 हजार रुपये वापस कर दिया और ब्याज को कुछ दिन बाद देने की बात कही। जिसके बाद ललन सिंह लगातार मेरे भाई से ब्याज की मांग कर रहा था। इसी दौरान आज मेरा भाई घर में अकेले था। जिसके बाद ललन सिंह मेरे घर में आकर भाई को पीट-पीटकर हत्या कर दिया। हत्या को आत्महत्या करार देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पूरे शरीर पर जख्म का निशान है। जिससे साफ जाहिर होता है कि मेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या किया गया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाहपुर ओपी थाना प्रभारी विभा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।




