अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराई बाईक, दो की मौत!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

खबर नवादा से है, जहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना काशीचक थाना क्षेत्र के भट्ठा गांव के पास घटी है। घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टकराने से यह घटना घटी है। वहीं मृतक युवक की पहचान भट्टा गांव निवासी रिजवान अंसारी एवं धनंजय कुमार के रूप में किया गया। फिलहाल स्थानीय थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर काशीचक से काम कर घर लौट रहा था, तभी भट्ठा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल में जाकर टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment