रवि शंकर शर्मा
मोकामा के मराची थाना के पंचमहला ओपी में तैनात सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड जवान को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बीती रात बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने देर रात तक सभी आरोपियों से पूछताछ की,जब उत्तर से संतुष्ट नही हुये तो सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आज दोपहर सब को जेल भेज दिया गया ।
बताया गया है कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सब इंस्पेक्टर अपने तीन सहयोगी होमगार्ड जवानों के साथ अवैध वसूली करते नजर आ रहे थे। जिसपर वरीय पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया और बाढ़ ASP को जाँच के लिये कहा, इस आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक पंचमहला थाना पहुँचे थे और प्राथमिक जाँच के बाद f.i.r. के आदेश दे दिये, इस संबंध में मराँची थाने में एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है, और प्राप्त सूचना के अनुसार इसके इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर खुद सहायक पुलिस अधीक्षक बने हैं।
और आज चारों को जेल भेज दिया।
तो यह भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के विरुद्ध एक बहुत बड़ी कार्रवाई पुलिस की हुई है। जिसमें एक दरोगा और 3 जवान को वायरल वीडियो के आधार पर अवैध वसूली के आरोप में जेल भेजा गया है।




