बड़हिया में पटरी पर आये लोग, बेपटरी हुई सिस्टम!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा

ठहराव को लेकर रेल चक्का जाम, यात्री परेशान!

लखीसराय के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को रोक कर ट्रैक के ऊपर टेंट लगाकर ग्रामीण बैठ गए । ग्रामीणों का यह मांग है कि कोरोना काल में बंद किए गए आठ 10 ट्रेनों का जिनका पहले से स्टॉपेज रहा है उनके ठहराव को यथावत किया जाए ।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के बाद से बड़हिया में उक्त सभी 8 ट्रेनों का ठहराव बाधित है।
जिसे लेकर पहले भी कई बार आंदोलन किया गया इसके बावजूद ट्रेनों का ठहराव बड़हिया में नहीं हो सका ।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज आंदोलन का ऐलान कर दिया और अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम का आवाहन करते हुए ट्रैक पर टेंट लगाकर बैठ गए हैं।
रेलवे के कई आला अधिकारी बड़हिया स्टेशन पर कैंप कर रहे हैं और आंदोलनकारियों से बातचीत का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन खबर प्रेषण तक अभी भी कोई रास्ता नहीं निकला है ।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रशासन देर रात बल प्रयोग कर सकती है और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ सकती है।
बड़हिया में ट्रैक जाम रहने के कारण दानापुर- कियूल रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर रेल यात्रियों का हाल बेहाल हो रखा है।
हाथीदह-मोकामा-बाढ़-बख्तियारपुर- फतुहा आदि स्टेशनों पर ट्रेन खड़ी है और यात्री खाने पीने को भी परेशान हैं

बाइट – प्रदर्शकारी

Join us on:

Leave a Comment