रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
वर्ल्ड बैंक के माध्यम से सुरक्षा बांध का अगले साल किया जाएगा ऊंची कारण
मधुबनी, जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कोसी दियारा इलाके के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने भेजा थाना क्षेत्र के गढ़गांव पंचायत सहित कई पंचायतों में पहूंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
कोसी दियारा इलाके में पंचायत भ्रमण के दौरान डीएम ने पाया कि कई जगहों पर स्वास्थ्य केंद्र निजी जमीन पर चल रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम को कहा कि वे सरकार को अस्पताल निर्माण के लिए अपनी जमीन भी देने के लिए तैयार हैं, ताकि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके और स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर बन सके। गढ़गांव में पंचायत सरकार भवन की ऊंचाई बढ़ाने की ग्रामीणों ने डीएम से मांग रखी, ताकि बाढ़ के समय भवन डूबे नहीं।
पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद ने जिलाधिकारी के समक्ष जीआर सूची सही तरीके से बनाने और बाढ़ पीड़ितों को लाभ देने की मांग रखा। उन्होंने बताया कि कोसी के जल स्तर मे बृध्दि होने पर पूर्वी तटबंध से पानी आ रहा है, जबकि पश्चिमी तरफ जहां से कोसी नदी मधुबनी जिले की सीमा को टच करती है, जहां ज्यादा परेशानी है।
जिलाधिकारी ने लोगों के सबालो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी समस्या को लेकर लोग सीधे सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को जिला स्तरीय सहयोग शिविर में 50 से 100 मामलों की सुनवाई कर समाधान किया जाता है।
डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने और बाढ़ के समय सचेत रहने की अपील की, खासकर छोटे बच्चों के सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें।
वहीं, ग्रामीण ब्रह्मदेव सिंह ने स्कूल का नामकरण करने, फार्मर आईडी और एफआर बनने में हो रही परेशानी को लेकर परिमार्जन कैंप लगाने की मांग की। इस पर डीएम ने राजस्व संबंधी सभी विभागों का कैंप लगाने का आश्वासन दिया। पूछने पर डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नेपाल की ओर से आने वाली नदियों में बाढ़ का खतरा बना रहता है, जिसका सबसे अधिक असर कोसी दियारा इलाको में पड़ता है। जिला प्रशासन बाढ़ के संभावित खतरों को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, वे स्वयं इसको लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज कोसी दियारा इलाके का जायजा लिया गया है, आम लोगों से प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। संभावित बाढ़ के कारण विद्युत विच्छेद की समस्या से जूझ रहे गढ़गांव पंचायत के मैनाही, परियाही, बगेवा टोला में डीएम से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग लोगों द्वारा रखी गई। कमलेश कुमार भंडारी, अरुण कुमार एसडीओ, राम विनय चौधरी, सीईओ नीतीश कुमार एसडीओ , बीडीओ,भेजा थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार सहित अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
बाइट – आनंद शर्मा,डीएम मधुबनी



