कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सवधूमधाम से हुआ आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

पूजनोत्सव के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाई बच्चे व कलाकार

सहरसा

कलवार समाज, सहरसा के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन का पूजनोत्सव समारोह शहर के डीबी रोड स्थित रैनबो रिसोर्ट, जिला परिषद कैंपस में आयोजित किया गया। पूजनोत्सव को लेकर समाज के लोगों में अच्छा खासा उत्साह रहा।विधि-विधान के साथ भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना की गई।जिसमें पूजनोत्सव में समाज के लोग सामूहिक रूप से शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूर्व जिला पार्षद रीतेश रंजन एवं नरेश जयसवाल के संयोजन में मंचासीन सभी अतिथियों का पाग चादर बूके एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वही समाज के होनहार बच्चों एवं कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जिसमे बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन की पूजा पर सम्पूर्ण समाज से मिलने का सौभाग्य मिला। कलवार समाज सदैव वैश्य समाज का प्रमुख अंग रहा है।वैश्य समाज के लिए आपसी एकता एवं राजनीतिक एकजुटता आवश्यक है।उन्होने कहा कि कलवार समाज आर्थिक एवं सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहकर समाज सेवा मे शामिल है।वैश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी नगण्य रहा है।ऐसे मे हमे सम्पूर्ण वैश्य समाज को एकजुट होकर राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए सामूहिक प्रदर्शन आवश्यक है।इस अवसर पर रामदेव भगत, जवाहर भगत, माधव चौधरी,राजा राजकुमार भगत, अर्जुन चौधरी,पूर्व वार्ड आयुक्त धनश्याम चौधरी,मोहनपुर मुखिया संजीव जायसवाल, विकास कुमार विकी,आनंद भगत, डा. श्रवण कुमार,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम भगत,खुशीलाल भगत,जितेंद्र भगत,डा एस के अनुज, कृष्ण मोहन चौधरी,डा० अमीत कुमार भगत,डा अंतिमा प्रकाश,अजय कुमार आजाद
राजु भगत,डा केशव कुमार भगत, सोनु कुमार भगत,सर्वेस कुमार,संतोष भगत, अमर भारती. राहुल भगत, मनोज कुमार, संजीव भगत, बबलू भगत, गौरब कुमार, शिव कुमार, पत्रकार, कन्हैया मुन्ना भगत अंचल आनन्द, रवि भगत, मिट्टू भगत, रणजीत चौधरी पिन्टू भगत, गुड्डू भगत, रौशन भगत, पारस कश्यप,निशांत भगत रणजीत चौधरी, मनीष भगत विवेक भगत, विकास जायसवाल , पिन्टु भगत, रंधीर भगत, बालेश्वर भगत, मनीष कुमार भगत,रामाशंकर भगत, अजय कुमार आजाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Join us on:

और पढ़ें