रिपोर्ट – बिकास कुमार!
शनि धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण की उठी मांग, नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन।
सहरसा।
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 स्थित नलकूप रोड, पूरब बाजार के शनि धाम मंदिर में शनिवार को मंदिर कमेटी की ओर से नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त मंदिर परिसर में लग रहे झूमर लाइट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पाग एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मंदिर के संरक्षक सह पूर्व प्राचार्य विनय पासवान ने नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को पाग पहनाकर सम्मानित किया, जबकि कमेटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं, उपमहापौर गुड्डू हयात को संयुक्त सचिव प्रिंस झा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वार्ड 17 के निगम पार्षद राजेश कुमार सिंह, वार्ड 27 के पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अकबर तथा वार्ड 29 के पार्षद दीपक कुमार सिंह को जिला परिषद प्रतिनिधि सह मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार ने सम्मानित किया।
मंदिर कमेटी के सचिव सह स्थानीय निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं कमेटी के सदस्यों ने नगर आयुक्त से मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा बगल के खाली स्थान पर पार्क निर्माण कराने की मांग की। इस पर नगर आयुक्त ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उमेश साह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, ठाकुर जी, शंकर ठाकुर, सत्यनारायण भगत, अनिल कुमार, अंजू देवी, रिमझिम देवी, वेदमती देवी, दीपक कुमार, संजय शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।




