– रवि शंकर शर्मा!–
बाढ़ के एनटीपीसी प्रोजेक्ट के द्वारा आजादी के 75 में वर्ष के के मौके पर अमृत महोत्सव के दौरान ग्रीष्मकालीन बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत एनटीपीसी एरिया में पढ़ने वाले करीब दर्जनों गांव के 10 से 12 साल की उम्र के पांचवी पास सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली 41 छात्राओं का चयन करते हुए उसे 1 महीने के लिए नेट्रो ड्रम एनटीपीसी विद्यालय परिसर में आवासीय प्रशिक्षण देने का काम किया गया बालिका सशक्तिकरण योजना के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका विधिवत उद्घाटन रविवार को एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक राकेश प्रसाद मुख्य महाप्रबंधक अशीत दत्ता बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार सहित एनटीपीसी के तमाम अधिकारियों ने किया इस मौके पर चयन किए गए 41 छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने उद्गार व्यक्त किए/




