Search
Close this search box.

बाँका:- कैदी वाहन और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, तीन पुलिस कर्मी जख्मी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: प्रीतम सुमन

कैदियों को मुंगेर से छोड़कर वापस आ रहा था कैदी वाहन!

इंगलिशमोड़ -शंभुगंज मुख्य पथ पर रामपुर गांव के समीप कैदी वाहन और ट्रक की टक्कर में चालक समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गये।घटना की सूचना अमरपुर थाने में दिया गया ।सूचना मिलते ही अमरपुर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कैदी वाहन में फंसे चालक व पुलिस कर्मियों को निकालकर ईलाज के लिए मायागंज भागलपुर लेकर चले गये। वहीं ईलाज के दौरान कैदी वाहन के चालक की मौत हो गयी, जबकि जख्मी पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक कैदी वाहन के चालक देवेन्द्र पंडित बताया गया।मिली जानकारी के अनुसार कैदी वाहन कैदियों को लेकर मुंगेर गया था, जहां कैदी को छोड़कर शंभूगंज होते हुए वापस बांका आ रहा था। तभी रामपुर गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कैदी वाहन के चालक ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांका पुलिस लाईन में मृतक चालक के लिए बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के द्वारा शोकसभा का आयोजन करते हुए पुलिस कर्मियों के द्वारा सलामी देने की तैयारी किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें