सीडीपीओ एग्जाम के दौरान फर्जी महिला परीक्षार्थी गिरफ्तार

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान पूर्वी चंपारण जिला में एक फर्जी महिला परीक्षार्थी पकड़ी गई है। आपको बतादें कि इस परीक्षा को लेकर मोतिहारीं डीएम शीर्षत कपिल अशोक खुद चौकस थे जिसको लेकर वे खुद सभी सेंटरों पर घूम पारदर्शिता के साथ परीक्षा सुनिश्चित करना में जुटे थे इसी बीच मोतिहारी शहर के डॉ. एसकेएस महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही लड़की को केंद्राधीक्षक ने  फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ लिया और छतौनी पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद सहायक केंद्राधीक्षक मो. इरशाद आलम के लिखित बयान पर छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। और उसके बाद पुलिस ने दूसरी लड़की के स्थान पर परीक्षा दे रही लड़की को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

इस बीच आपको  बतादें कि सहायक केंद्राधीक्षक इरशाद आलम द्वारा दर्ज कराये गए प्राथमिकी के अनुसार डॉ.एसकेएस महिला कॉलेज में बीपीएससी द्वारा आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था।जिस परीक्षा केंद्र पर 600 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कमरा संख्या एक में वीक्षण कार्य कर रही डॉ. संध्या कुमारी को परीक्षा दे रही एक लड़की पर शंका हुई।जिसके बाद संध्या कुमारी ने परीक्षा दे रही लड़की से नाम पूछा,तो लड़की ने अपना नाम मेधया कृति बताया।लेकिन अन्य विवरण बताने से वह इंकार कर गई।उसके बाद वीक्षक डॉ. संध्या कुमारी ने कार्यालय प्रवेश प्रति से परीक्षा दे रही लड़की के पास उपलब्ध प्रवेश पत्र से मिलान किया,तो सच्चाई सामने आई।वीक्षक संध्या कुमारी ने केंद्राधीक्षक को इस बात की मौखिक और लिखित जानकारी दी।केंद्राधीक्षक ने पकड़ी गई लड़की से पूछताछ की,तो उसने सारी सच्चाई बता दी।पकड़ी गई लड़की का नाम स्वाति कुमारी उर्फ छोटी कुमारी है।वह पश्चिमी चंपारण जिला के साठी थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव की रहने वाली है और वह मोतिहारी शहर के चांदमारी स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।पुलिस गिरारफ्त में रही स्वाति उर्फ छोटी एसकेएस परीक्षा केंद्र पर मेधया कृति के नाम पर परीक्षा दे रही थी।जिसका रौल नंबर 315835 है। वही मेध्या कृति इसी शहर के बेलबनवा निवासी सुधीर कुमार वर्मा की पुत्री है । जो पैसे का लालच देकर अपने नाम पर स्वाति कुमारी से परीक्षा दिलवा रही थी । 

बहरहाल पुलिस को मेध्या कृति के साथ इस  जालसाजी को रचने वाले गिरोह की तलाश है ।

बाईट– शीर्षत कपिल अशोक– जिलाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment