Search
Close this search box.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लगा भारत का झंडा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आलोक कुमार झा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के लिहाज से सोमवार का दिन भारत के लिए गर्व भरा रहा। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारतीय झंडा लगा दिया गया। इसी के साथ भारत संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में दो वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल भी शुरू कर दिया। पांच नये अस्थायी सदस्य देशों के झंडे चार जनवरी को एक विशेष समारोह के दौरान लगाए गए। 2021 में चार जनवरी आधिकारिक रूप से पहला कार्य दिवस भी रहा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति तिरंगा लगाया।
भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं। वे अस्थायी सदस्यों इस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, ट्यूनिशिया, वियतनाम तथा पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ इस परिषद् का हिस्सा लिए। भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद् की अध्यक्षता करेगा। परिषद् का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के लिए बनता है, जो देशों के अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के अनुसार तय किया जाता है। झंडा लगाने की परंपरा की शुरुआत कजाकिस्तान ने 2018 में शुरू की थी।

Leave a Comment

और पढ़ें