मनोज कुमार की रिपोर्ट
अनियंत्रित बाइक सवार ने डीएवी स्कूल के गेट में मारी टक्कर ,मौत
गया मानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित डीएवी स्कूल के निकट nh-82 रोड पर एक तेज रफ्तार अपाची बाइक सवार अनियंत्रित होकर डीएवी स्कूल के पास जोरदार टक्कर दीवाल में मार दी
इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विक्की कुमार सिन्हा के रूप में हुई है जो नवादा जिला के रहने वाला बताया जा रहा है
मृतक युवक अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया शहर गया हुआ था वापस नवादा लौटने के क्रम में सड़क हादसा हुआ




