प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच पुलिस ने जहां एक घर से छापेमारी कर 151 बोतल शराब बरामद किया वहीं रेल पुलिस ने भी 27 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई बरौनी रेल पुलिस ने बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर की है जहां गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से शराब की खेप लेकर उतरा युवक विजय कुमार को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने उसके पास से 27 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जबकि विजय कुमार के 1 साथी रंजन कुमार को भी उस वक्त गिरफ्तार किया जब रंजन कुमार बाइक लेकर विजय कुमार को रिसीव करने पहुंचा था। दूसरी और बीरपुर थाना पुलिस ने वीरपुर गांव के राम शरण कुमार के घर गुप्त सूचना पर छापेमारी की जहां पुलिस ने घर में छुपा कर रखी गई 151 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है। हालांकि इस दौरान घर के सदस्य फरार हो गए जिस वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है फिलहाल पुलिस शराब को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।




