मनोज कुमार की रिपोर्ट
- मगध विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है राजभवन एवम् राज्य सरकार _ कांग्रेस *
गया मगध विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवम् घोटाले को लेकर नवंबर 2021 में स्पेशल विजिलेंस टीम ने कुलपति से लेकर लगभग सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए कारवाई शुरू कर दी, जिसमे राजभवन एवम् राज्य सरकार के प्यारे, दुलारे, चहेते कुलपति प्रो डा राजेंद्र प्रसाद के आलावे घोटाले एवम् भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी पदाधिकारी पटना बेऊर जेल में बंद है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, महासचिव विद्या शर्मा, टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, उदय शंकर पालित, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार राम आदि ने कहा कि विगत छह माह से केवल कुलपति को बचाने के चक्कर में लाखो छात्रों के परीक्षा सत्र दो वर्ष से ज्यादा लेट होने, मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी प्रकार के कार्य नहीं होने, शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कामचारी के वेतन, रिटायर कामचरियो के पेंशन आदि नही मिलने से छात्र, शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मचारी बेहाल है, त्राहि, त्राहि कर रहे है।
नेताओं ने कहा की सभी छात्र संगठनों एवम् विपक्षी दलों द्वारा लगातार आंदोलन के बाद भी राजभवन, राज्य सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है, उल्टे सभी प्रमुख पदों पर राज्य के दूसरे विश्वविद्यालयों के अधिकारियों को केवल प्रभारी बना कर खानापूर्ति कर रही है, जो पदाधिकारीगण सप्ताह पंद्रह दिनों पर केवल खानापूर्ति करने आते है तथा बिना कोई काम किए वापस लौट जाते है।
नेताओं ने कहा मगध विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवम संबद्ध कॉलेजों के छात्रों में भयानक गुस्सा है,छात्र द्वारा तो अब सीधे इसके लिए राजभवन पर आरोप लगाया जा रहा है,उसके बाद भी राजभवन एवम् राज्य सरकार द्वारा चुप्पी साधे रहना बेहद चिंतनीय विषय है।
नेताओं ने महामहिम राज्यपाल, एवम् मुख्यमंत्री से अविलंब मगध विश्वविद्यालय जिसका कामकाज पूरी तरह बंद है, उसे अविलंब चालू कराने, कुलपति सहित सभी प्रमुख अधिकारियों की पदस्थापित कराने की मांग की है।




