कार ट्रक व जुगाड़ गाड़ी में टक्कर, दो महिला समेत 3 की मौत!

SHARE:

अश्वनी कुमार श्रीवास्तव

रजौन : कार, ट्रक व जुगाड़ गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर में दो महिला सहित तीन की मौत।

भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर बनगांव के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना।

एक कार पर सवार थे सभी लोग, एक ही परिवार के थे तिनों मृतक।

दो घायलों की स्थिति चिंताजनक मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है इलाज।

बांका : भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग एक बार फिर तीन मौत का गवाह बन गया।  रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव के समीप मंगलवार की सुबह कार ट्रक व जुगाड़ गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में कार पर सवार सिंधु देवी(30) की जहां घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं अनुज कुमार मंडल(25) एवं मंजू देवी नामक एक महिला की मौत भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सभी मृतक व घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें से एक मृतक अनुज कि अभी 2 दिन पूर्व ही शादी संपन्न हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतका सिंधु देवी अपने पति अनिल साह व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से अपने सहोदर भाई अनुज कुमार मंडल की शादी समारोह में शामिल होने गोड्डा जिला के माली फसिया गांव आई हुई थी। पिछले रविवार को ही शादी संपन्न हुई थी। इसके बाद अपने भाई अनुज कुमार मंडल व अन्य सदस्यों के साथ भागलपुर अपने पति का इलाज कराने तियागो कार पर सवार होकर भागलपुर जा रही थी। जिस कार पर सभी सवार थे, वह कार भी अनुज कुमार मंडल का ही था, और वह स्वयं चला रहा था। बनगांव के समीप पहुंचते ही एक ट्रक व जुगाड़ गाड़ी के बीच कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि कार के चिथरे उड़ गए। घटना घटते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। दर्द से छटपटाते जख्मी लोगों के मार्मिक चित्तकार घटनास्थल दहल उठा। घटना के बाद ट्रक चालक व जुगाड़ गाड़ी का चालक अपने वाहनों को छोड़कर भाग निकला। इधर ग्रामीणों की मदद से कार पर सवार सभी घायलों को आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सिंधु देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।  इधर मायागंज अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने दो और जख्मी व्यक्ति अनुज कुमार मंडल के अलावे मंजू देवी नामक एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया। सभी घायल व मृतका एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। मृतका सिंधु देवी के पति अनिल साह व उनका भांजा धीरज कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment