नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा जिले के कादिरगंज में आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कादिरगंज निवासी सरवन कुमार की पत्नी शीला कुमारी खाना बना रही थी, तभी वह आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिंताजनक स्थिति में उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया। पावापुरी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।




