BPSC पेपर लीक- कल आइसा, एबीवीपी तो आज एआईएसएफ का आक्रोश मार्च!

SHARE:

प्रशान्त कुमार रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में लगातार बीपीएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लिक को लेकर विभिन्न छात्र संगठन ने लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। बेगूसराय में एआईएसएफ के छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने शहर के पटेल चौक पार्टी ऑफिस से आक्रोश मार्च निकालकर जिले के प्रतिष्ठित जीडी कॉलेज गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल एआईएसएफ के नेता और छात्रों ने कहा कि बीपीएससी के द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होना एक गंभीर मसला है। इसमें बड़े बड़े अधिकारी और राजनेता शामिल हैं। इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जल्द से जल्द रद्द की गई परीक्षा को फिर से परीक्षा लेने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को 5000 रूपए मुआवजा देने की मांग की है। इस दौरान नेताओं ने बिहार सरकार और बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाईट- राकेश कुमार, जिला सचिव

Join us on:

Leave a Comment