हर्ष फायरिंग करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करें थानेदार- एसपी!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बार बालाओं के साथ डांस और हर्ष फायरिंग करने आश्चर्य की बात नहीं है बेगूसराय में लगातार इस तरह की घटना सामने आ रही है ताजा मामला नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव में शादी समारोह में बार बालाओं के डांस के साथ हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया है । एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि नयागांव थाना पुलिस को आदेश दिया गया है वीडियो में फायरिंग करने वालों को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए । दरअसल शादी समारोह के बाद आर्केस्ट्रा के प्रोग्राम में बार बालाओं के डांस के साथ साथ एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसे मीडिया सोशल मीडिया पर प्रमुखता से खबर में दिखाई गई थी। अब पुलिस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment