रवि शंकर शर्मा
कटिहार के कोढ़ा गैंग का कहर बिहार के सभी जिलों के अलावा देश भर में है। ये ग्रुप चड्डी बनियान ग्रुप की तरह विभिन्न स्थानों में फैल जाते हैं और वैसे स्थानों को चिन्हित करते हैं जहां लिक्विड कैश का अधिक आवागमन हो। जैसे किसी बैंक या बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र, आभूषण के दुकान, पेट्रोल पंप, बैंक से निकलने या जाने वाले लोग, सबकी रेकी कर घटना को अंजाम देने में देश भर में यह ग्रुप सक्रिय है।
बाढ़ में भी कोढ़ा गैंग सक्रिय था और अब तक अनुमंडल के कई थाना क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था।
लेकिन बाढ़ पुलिस और उसकी टेक्निकल टीम के सदस्यों ने ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के मुताबिक 4 मई को बाढ़ के एसबीआई मुख्य शाखा से अपने काम के लिए पैसे निकालकर सकसोहरा थाना क्षेत्र के सुबे लाल पासवान खाता को अपडेट करवा रहा था तभी उसके बैग काटकर एक लाख पर हाथ साफ कर दिया गया था, पुलिस मामला दर्ज करते हुए इसकी खोजबीन में जुट गई थी , सोमवार के दिन छापेमारी के दौरान चार गिरोह के सदस्य गिरफ्तार हुए जिस ने अपना अपराध कबूल कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में राजू पांडे तेघड़ा,बेगूसराय, रिकी तिवारी बरौनी,बेगुसराय, राजेश्वर तिवारी बरौनी,बेगूसराय और राहुल कुमार वैशाली जिला का है। थानाध्यक्ष बाढ़ राजनंदन के नेतृत्व में दारोगा अनिरुद्ध कुमार नर्वदेश्वर पासवान और विजय बैठा सहित टेक्निकल टीम के मुकेश कश्यप ,देवदूत कुमार ,सूरज कुमार और मुकेश कुमार भारती के नेतृत्व में रात भर छापेमारी चली जिसमें चार गिरोह के सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस इससे बड़ी सफलता मान रही है।
वाइट– राजनंदन थानाध्यक्ष बाढ़




