एलएलएम के नामांकन को लेकर लगातार जारी है विरोध प्रदर्शन

SHARE:

निलांबुज कुमार झाग रिपोर्ट

भागलपुर, आज तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में एलएलएम के नामांकन में न्यायसंगत निर्णय नहीं होने के वजह से छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपनी मांगों के लिए आज घंटी झाल झांझ बजाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन मे सभी विभाग जाकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।

वही मीडिया से बात करते हुए टीएनबी लॉ कॉलेज के छात्र नेता ओम कुमार ने कहा एलएलएम के विभागाध्यक्ष ने सिर्फ वार्ड को वरीयता देते हुए वार्ड के छात्र का नामांकन किया ।बाकी एनएसएस, एनसीसी और स्पोर्ट्स के प्रमाण पत्र को मानने से इन्कार किया।यह कहीं से सही नहीं है । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि हमारी मांगे हैं जल्द से जल्द जिन छात्रों के पास स्पोर्ट्स ,एनसीसी और एनएसएस के प्रमाण पत्र हैं उन्हें देखकर इस पर भी नामांकन किया जाए जिससे छात्र इन विषयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
अगर हमलोगों की मांगे नहीं पूरी की गई तो यह आंदोलन और उग्र होगा।

Join us on:

Leave a Comment