हत्यारोपी समेत 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

हत्या के आरोपी जजल समेत 4 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र के टेकना दियारा में हुए रवीश के हत्या मामले में पुलिस ने कुख्यात जजल समेत 4 अपराधियों को एक लोडेड राइफल ,दो लोडेड देसी कट्टा,45 चक्र गोली व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया एसपी सुशांत सरोज ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली की आपराधि जजल अपने दो साथी के साथ नाव से दियारा कोशी पार कर ढोढ़ीया गांव जाने वाला है। पूर्व स्व गठित छापेमारी टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिहपुर थाना क्षेत्र निवासी जजल यादव, खरीक थाना क्षेत्र के राणा यादव व सुनील हरिजन को गिरफ्तार किया गया साथ ही जजल के निशानदेही पर नदी थाना क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र शर्मा को हथियार के साथ धर दबोचा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें