विश्वकर्मा काष्ट शिल्प विकास समिति का डीएम कार्यालय के समक्ष धरना

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्प विकास समिति के बैनर तले अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर डीएम ऑफिस पर धरना दिया गया। धरना के पूर्व दर्जनों विश्वकर्मा काष्ठ शिल्प विकास समिति के सदस्य शहर के हर हर महादेव चौक से जुलूस लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे और धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनकी मांगों में बढ़ई समाज पर हो रहे अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने, बढई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने, मटिहानी और बछवारा थाना क्षेत्र में बढ़ई समाज पर हुए हमले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, जलकर मछुआरा की तरह ही बढ़ई समाज को लकड़ी में सुविधा देने सहित 11 मांगों को लेकर धरना दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे आमरण अनशन भी किया जाएगा।
बाईट- समिति के सदस्य

Join us on:

Leave a Comment