प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में सदर प्रखंड के उपप्रमुख आनंद राज ने नीमा चांदपुरा थाना पुलिस पर दुर्व्यवहार करने और गाली गलौज करने की शिकायत एसपी ऑफिस पहुंच मुख्यालय डीएसपी से की है। दरअसल उप प्रमुख आनंद राज का आरोप है कि 26 अप्रैल की शाम जब पंचायत समिति सदस्य बालो साह को नीमाचांदपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया और इस संबंध में वह थाना पहुंचकर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो वहां मौजूद थाना अध्यक्ष के निर्देश पर दरोगा के द्वारा उनके साथ गाली गलौज की गई बदसलूकी करते हुए जेल भेज देने की धमकी दी गई। इससे जनप्रतिनिधियों में पुलिस के कार्यशैली से आक्रोश है। आज उप प्रमुख के नेतृत्व में जिला पार्षद सदस्य, कई मुखिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि एसपी ऑफिस पहुंच थाना अध्यक्ष और दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित आवेदन दिया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर दोषी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।
बाईट- आनंद राज, उप प्रमुख बेगूसराय




