नाबालिग प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने करवाई शादी!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

किसी ने सच कहा है प्यार इश्क में सब कुछ जायज है, जिसका जीता जागता उदाहरण दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके का गंजपर गांव की घटना है जहां देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर शादी करवा दी। गौरतलब है कि बरबीघा नेमदारगंज निवासी राहुल कुमार का प्यार पिछले 2 सालों से दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के गंजपर निवासी सुषमा कुमारी के साथ चल रहा था। दोनों के बीच प्यार का परवान इतना चढ़ गया की दोनों एक दूसरे से छिप छिप कर मिलने लगे। देर रात भी प्रेमी राहुल कुमार अपनी प्रेमिका सुषमा कुमारी से मिलने उसके घर पर गंजपर गांव पहुंचा जहां दोनों की चोरी एक कमरे में पकड़ गई। फिर क्या परिजनों ग्रामीणों के मदद से दोनों को पकड़कर शादी के बंधन में बांध दिया। हालांकि शादी के बंधन में बांधने से पूर्व दोनों की सहमति भी देखी गई। शादी होने के बाद जैसे ही इसकी जानकारी लड़के पक्ष को लगी लड़के पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर आनाकानी और तानाशाही रवैया अपनाने लगे और लड़की को रखने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष के परिजन इस बात को लेकर काफी चिंतित है।अब लड़की पक्ष के परिजन इंसाफ की गुहार को लेकर प्रशासन की मदद लेने की बात कह रहे है।

बाइट।लड़की का भाई
बाइट।लड़की का चाचा

ऋषिकेष संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें