पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाला हेड मास्टर पर कार्रवाई की मां

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय मटिहानी प्रखंड के गोदरगामा मध्य विद्यालय में पिछले 25 अप्रैल को समाचार संकलन करने के दौरान पत्रकारों के साथ बदतमीजी, मारपीट के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।इस घटना से जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा गया मटिहानी प्रखंड के गोदरगामा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के द्वारा पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को लेकर जिला पत्रकार संघ ने कार्यकारिणी की आपात बैठक की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की जिला पदाधिकारी से मिलकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर करवाई किया जाए, निर्णय के बाद गुरुवार को जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा.जिसमें प्रधानाध्यापक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गयी.जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने डीडीसी से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया.प्रतिनिधिमंडल में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण,संगठन सचिव सुमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार,प्रभात खबर संवाददाता संजय कुमार सिन्हा शामिल थे

Join us on:

Leave a Comment