51 परिवारों द्वारा 51 कुंडीय यज्ञ-हवन!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान मे योगाचार्य हरि नारायण प्रधान के प्रयास से घर-घर यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत बाढ की धरती पर पहली बार 51 कुण्डीय हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रों के साथ सरस्वती विधा मंदिर, ये हवन यज्ञ बाढ़ के गुलाब बाग में आज प्रातः छः बजे से आठ बजे तक चला।
इसके लिए 51 परिवारों का पहले रजिस्ट्रेशन करवाया गया है, जिन्हे हवन यज्ञ चिकित्सा का प्रशिक्षण देकर हवन का किट जो की तांबे और पीतल का है , उन्हे सौंप दिया जाएगा, ताकि ये लोग अपने अपने घरों मे नियमित रूप से कर सकें । विदित हो कि हवन यज्ञ से वातावरण की शुद्धि तो होती ही है अनेक प्रकार के रोगों का भी निवारण होता है। वेदों मे इसे सबसे श्रेष्ठ कर्म बताया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें