धूमधाम से मनाई जा रही है राष्ट्रकवि दिनकर की 48 वीं पुण्यतिथि!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म स्थली सिमरिया में आज दिनकर की 48वीं पूण्य तिथि पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से डीएम अरविंद कुमार वर्मा , एसपी योगेंद्र कुमार,साहित्यकार बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहर के दिनकर भवन में राष्ट्र कवि रामधारी दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय जीरोमाइल और सिमरिया गांव में भी दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आज दिनभर जिले में अलग-अलग जगहों पर दिनकर की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जा रही है। दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया में भी समारोह का भी आयोजन किया गया है । दिनकर की पुण्यतिथि को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह राष्ट्रकवि दिनकर के जिले में काम कर रहे हैं उनके बताए रास्ते पर उनके आदर्शों को लोग अपना कर जीवन में आगे बढ़ने का काम करेंगे।

बाईट- अरविंद कुमार वर्मा, डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment