Search
Close this search box.

गिरिडीह:- युवक पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विलियम जेकब

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में घायल युवक पचम्बा निवासी प्रदीप रवानी पर चाकू से हमला किया गया है। घायलवस्था में प्रदीप को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती किया गया है।
घटना के विषय में जानकारी देते हुए घायल प्रदीप ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रदीप ने कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पता चला कि मारपीट के पीछे का कारण डीजे के किराया को लेकर हुआ विवाद है। इधर पचम्बा पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी।
बहरहाल मामला जो भी घायल प्रदीप की हालत खतरे से बाहर है, परन्तु इलाज जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें