:- रवि शंकर शर्मा!
मोकामा में चल रहे मेगा रेल ब्रिज निर्माण कार्य में मिट्टी ढुलाई में लगे हाईवा वाहनों को ग्रामीणों ने रोक कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल मोकामा के दरियापुर, हाथीदह,मराँची उत्तरी और मराँची दक्षिणी के अलावा मालपुर पंचायत समेत कुल 5 पंचायतों के लोग अवैध तरीके से मिट्टी ढुलाई के इस कार्य से बेहद परेशानी झेल रहे हैं। क्योंकि नियमों की अनदेखी करते हुए सभी हाईवा ओवरलोड चलाए जाते हैं,जिससे मिट्टी सड़क पर गिरता है और उस पर यदा-कदा पानी डाल देने से मेन हाईवे एनएच 80 पर और एनएच 31 पर कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटना हो रहा है।
पिछले दिनों मोकामा पूर्वी के जिला पार्षद कमल किशोर प्रसाद भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे और उन्होंने हाथीदह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
कल मराँची उत्तरी के मुखिया गौरव कुमार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए, गौरव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि सिर्फ अंडर लोड चलाया जाय और सड़क को साफ़ रखा जाए ।
हमें निर्माण कार्य से कोई परेशानी नहीं है, बस पब्लिक को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए ।
सभी पांच हाईवा को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया!
बाइट – गौरव कुमार (मुखिया)




