मोकामा- अमर शहीद प्रफुल्ल चंद्र चाकी के नाम होगा निर्माणाधीन सड़क!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा

मोकामा नगरपरिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड की सड़क वर्षो से जीर्ण शीर्ण थी जिसपर नगर प्रशासन का ध्यान गया है। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वुडको द्वारा राशि की स्वीकृति मिलने के बाद इस सड़क का शिलान्यास कार्यपालक पदाधिकारी , सभापति कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ टून्ना सिंह एवं मोकामा थानाध्यक्ष संजीत कुमार द्वारा सभी पार्षदों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से कर दिया गया । बरसात से पहले ही निर्माण पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
सड़क का निर्माण स्टेशन से लेकर थाना चौक तक होगा । कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया इस सड़क के निर्माण में बुडको के द्वारा 92 लाख की राशि निर्गत की गई है ।
इस सड़क का नाम अमर शहीद प्रफुल्ल चंद चाकी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पार्षदों द्वारा लाया गया है, जिसे सर्वसम्मति से पारित करवाकर इस सड़क को अमर शहीद चाकी के नाम समर्पित कर दिया जाएगा।

बाइट:- मुकेश कुमार
(कार्यपालक पदाधिकारी)

Join us on:

Leave a Comment