रवि शंकर शर्मा
बाढ़ एनटीपीसी में मजदूरों के द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया था।
एनटीपीसी के हर गेट पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी।
मजदूरों की मांगे थे कि सभी मजदूरों का गेट पास निर्गत किया जाए, रिनुअल किया जाए तथा ठेकेदार मजदूरों को हटाने की जो प्रक्रिया एनटीपीसी द्वारा अपनाई जा रही है उसे तुरंत रोक दिया जाए, साथ ही किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
इन्हीं सब मांगों को लेकर मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना पर जाने की घोषणा कर दी है।
लेकिन मजदूरों केइस अनिश्चितकालीन धरना के संरक्षक लल्लू मुखिया ने कहा कि प्रबंधन से उनकी बातें हुई है, एनटीपीसी प्रबंधन ने सभी शर्तें मान ली है और इसलिए फिलहाल इस धरना को समाप्त किया जा रहा है।
Byte:- लल्लू मुखिया




