युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

लोदीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका!

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव स्थित कोहरा गांव के निवासी माहेश्वरी यादव का 20 वर्षीय पुत्र चंदन की हत्या कर शव को अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर भागलपुर के जीआरपी पुलिस टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई ।घटना के बाबत बताया जा रहा है की मृतक चंदन को उसके दोस्त राहुल ने शनिवार की देर रात में घर से बुलाकर ले गया था जिसके बाद घर वापस नही लौटा और रविवार की सुबह में चंदन का शव इशाकचक थाना क्षेत्र के बौसी पुल रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पुलिस टीम और इशाकचक थानाध्यक्ष पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच में जुट गयी है । वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक सातवें कक्षा तक पढ़ाई किया और उसके बाद अपना मुर्गा बेचने का दुकान चला रहा था । मृतक चंदन तीन भाई और दो बहन है जिसमे चंदन सबसे छोटा था।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें