नालंदा- सड़क हादसे में दो की गई जान!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

ज़िले में आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. ताज़ा मामला नालंदा ज़िले के सोहसराय और बेन थाना क्षेत्र का है। जहां सड़क पार कर खेत जा रहे एक बुज़ुर्ग को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।नाज़ुक हालात देखते हुए विम्स पावापुरी रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 65 वर्षीय कालीचरण महतो घर सिद्दी बिगहा बेन थाना निवासी हैं। वहीं दूसरी घटना अहले सुबह सोहसराय थाना क्षेत्र की है जहां बाइक से जा रहे दंपति को तेज़ रफ़्तार डम्पर ने ठोकर मार दिया। जिससे व्यक्ति लालधारी प्रसाद 55 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि घायल महिला गीता देवी को आनन फानन में इलाज के लिए सदर में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालात नाज़ुक बनी हुई है।मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है, जो नूरसराय की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर सोहसराय थाना पुलिस मौक़े पर पहुंच सड़क जामकर रहे लोगों को समझा रही है और जाम को हटाने की कोशिश में लगी है। वहीं जख्मी के परिजन मुआवज़े को लेकर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

बाइट:- मृतक के परिजन
बाइट:- पुलिस कर्मी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें