प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में तेल संरक्षण को लेकर हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड के द्वारा जागरुकता को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई। शहर के गांधी स्टेडियम में एसपी योगेंद्र कुमार और एचपी के अधिकारियों के द्वारा इस जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खुद एसपी योगेंद्र कुमार समेत अधिकारी बुद्धिजीवी और सैकड़ों स्कूली बच्चों ने इस साइकिल यात्रा में शामिल हुए। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित तेल संरक्षण साइकिल यात्रा शहर के गांधी स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः गांधी स्टेडियम पहुंच समाप्त हो गया । इस साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों में तेल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई गई कि व्यर्थ में इंधन को बर्बाद ना करें , हरित और रक्षित स्वस्थ ऊर्जा का उपयोग करने की अपील की गई। एसपी ने कहा कि आज जरूरत है जैसे जल संरक्षण को लेकर मुहिम चलाई गई उसी तरह पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी है क्योंकि इंधन हमेशा से रहने वाला चीज नहीं है इसे बचाने की जरूरत है ।इस साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों में जागरूकता को लेकर यह यात्रा किया गया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय
बाइट- अधिकारी , एचपी




