महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के शानदार जीत पर कांग्रेसियों ने मनायी खुशियां!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

देश की एक लोकसभा और चार राज्यों। के विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की एवं चार राज्यों की पाँच सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र कोल्हापुर उतरी और छत्तीसगढ़ के खैरा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जीत पर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों कांग्रेसी समर्थकों ने सैंडिस कंपाउंड होते हुए कचहरी चौक तथा कोतवाली चौक पर एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर के साथ खुशियां मनाई। कांग्रेस इंटक बिहार के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देने पर तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा की जनता ने भाजपा के अहंकार को नष्ट किया है। ये बढ़ती महंगाई व ईंधन की कीमतें का परिणाम है। चुनाव परिणाम बीजेपी के मुंह पर थप्पड़ है। भाजपा ने भारत की आत्मा को रुलाया है। गरीबों को दुःख पहुंचाया है। यही कारण है कि देश की जनता ने पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी व यशस्वी राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम करने के लिए मार्गदर्शन किया। हम आगे भी आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर काम करेंगे। इस जीत का पूरा श्रेय दोनों राज्यों के जनता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है। इस जीत पर खुशियां मनाने वालों में महासचिव मंटू यादव,सचिव राम इकबाल सिंह,युवा नेता मनीष कुमार, डॉ विश्वजीत कुमार, डॉ आरिफ आजाद,अधिवक्ता शाहबाज खान, विवेक सोनी अभिषेक झा, राम इकबाल यादव, दिनेश मेहता, संतोष तांती, गगन पासवान,अमर पासवान,राजकुमार सिंह, मो0 अनवर आलम दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेसी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment